Advertisement

शराबियों ने व्यापारी को बुरी तरह पीटा

उज्जैन। जीरो पाइंट ब्रिज के पास शनिवार की रात को शराबियों ने एक दुकानदार को बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। महेश पिता मोतीलाल रायकवार उम्र 52 साल निवासी जीरो पाइंट सब्जी मंडी के पास के साथ यह घटना हुई है।

Advertisement

महेश ने बताया कि घर पर ही उसकी इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है। शनिवार रात करीब 11 बजे वो दुकान व गोडाउन में सामान रख रहा था तभी वहां से शराब के नशे में धुत चार युवक निकले और विवाद करने लगे। समझाने पर उन्होंने चाकू आदि से हमला कर दिया। जिसमें महेश को हाथ-पैर, सिर, जांघ आदि पर चोंटे आई हैं। माधवनगर पुलिस ने प्रकरण कायम किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें