Advertisement

भूत-प्रेत के नाम पर बर्बरता करने वाले सभी आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचे

नवरात्रि के दौरान भूत-प्रेत के साए के नाम पर महिला के साथ की थी बर्बरता

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। खाचरौद थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीवच में 22 वर्षीय महिला के ऊपर भूत-प्रेत का साया बताकर बर्बरता करने वाले सभी आरोपी जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे गए। शनिवार को सभी को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दरअसल, उज्जैन के जूना सोमवारिया में रहने वाली उर्मिला चौधरी की शादी इंदौर के गौतमपुरा में हुई है।

पति-पत्नी के बीच अनबन के चलते वह जूना सोमवारिया स्थित मायके में रह रही है। उर्मिला की अक्सर तबीयत खराब रहती थी इसलिए उसके अंकल संतोष चौधरी व कान्हा चौधरी ने २९ सितंबर को उसे इलाज के लिए खाचरौद बुलवाया। मां हंसाबाई छोटी बेटी के साथ उर्मिला को लेकर खाचरौद पहुंची। यहां रिश्तेदार उसे झाड़-फूंक करने वाली सुगनबाई और उसके बेटे कान्हा उर्फ कन्हैयालाल पिता मांगीलाल दायमा के पास ले गए।

Advertisement

यहां उर्मिला पर भूत प्रेत का साया होने की बात कहते हुए सुगनबाई और कन्हैयालाल ने बर्बरता की। दोनों ने आग में से सिक्का निकालकर उसके माथे पर चिपका दिया। इतना ही नहीं दोनों हथेलियों पर बाती रखकर उसे जला दिया जिससे हथेलियों में घाव हो गए। उसके बेहोश होने के बाद मां हंसाबाई जैसे-तैसे उर्मिला को लेकर उज्जैन पहुंची। गुरुवार को मामला सामने आने के बाद महिला थाना पुलिस ने ८ लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया था और फिर दो दिन के अंदर सभी आरोपियों को खाचरौद पुलिस की मदद से दबोच लिया।

इनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Advertisement

मामले में महिला थाना पुलिस ने संतोष चौधरी, कान्हा चौधरी, राजू पिता नंदराम चौधरी, रितेश पिता रामचंद्र चौधरी, मनोहर उर्फ मनोरिया पिता शांतिलाल सरेल, सुगनबाई पति मांगीलाल भील, कान्हा उर्फ कन्हैयालाल दायमा, कन्हैयालाल पिता श्यामलाल सरेल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इसमें से खाचरौद पुलिस ने गुरुवार को झाड़-फूंक करने वाली सुगनबाई के बेटे कान्हा उर्फ कन्हैयालाल दायमा, संतोष पिता मांगीलाल चौधरी और कान्हा पिता गोवर्धन चौधरी को हिरासत में लिया था। शेष पांच आरोपियों को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया। महिला थाना प्रभारी लीला सोलंकी ने बताया कि सभी आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें