Advertisement

चरक अस्पताल के गेट पर गड्ढा, एंबुलेंस फंस रही

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जिले के सबसे बड़े चरक जिला अस्पताल के गेट पर पुलिया में गड्ढा किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकता है। गड्डा इतना बड़ा है कि इसमें आते-जाते एंबुलेंस भी उछल रही है। शनिवार दोपहर तो यहां एंबुलेंस फंस गई थी, जिसे धक्का मारकर निकाला गया। ऐसे में अगर नाजुक स्थिति में मरीज को ले जाना हो या अस्पताल में लाना हो और एंबुलेंस फंस जाए तो मामला गंभीर हो सकता है।

Advertisement

यह है समस्या
चरक के पार्किंग एरिया में नाली की पुलिया जर्जर हो गई है। उसका चेंबर धंस गया है इस कारण हुए गड्ढे में वाहन फंस रहे हैं। पुलिया के सरिया भी बाहर झांकने लगा है।

इनका कहना
समस्या की जानकारी मिल गई है। जल्दी ही इसमें सुधार करवाएंगे।
-डॉ. अशोक पटेल, सीएमएचओ

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें