Advertisement

उज्जैन के अरुण बने भारत के सांस्कृतिक दूत

मॉस्को में तबला शिक्षक एवं कलाकार के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर के युवा तबला वादक एवं आकाशवाणी के ग्रेडेड कलाकार अरुण कुशवाह का चयन भारत के सांस्कृतिक दूत (कल्चरल एम्बेसेडर) के रूप में हुआ है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय व भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद (आईसीसीआर) ने मध्यप्रदेश से कई सालों बाद शिक्षक एवं कलाकार के रूप में उनका चयन किया है।

अरुण को रुश के मॉस्को शहर में स्थित जवाहरलाल नेहरू कल्चरल सेंटर (जेएनसीसी), भारतीय दूतावास में तबला शिक्षक एवं कलाकार के रूप में नियुक्त किया है। अरुण 18 माह (डेढ़ वर्ष) तक भारतीय शास्त्रीय संगीत के अंतर्गत विदेशियों को तबला वादन का प्रशिक्षण देंगे एवं वहाँ एम्बेसी ऑफ़ इंडिया का प्रतिनिधित्व कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

Advertisement

राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर कर चुके हैं प्रदर्शन
अरुण कुशवाह ने तबले की प्रारंभिक शिक्षा राकेश घुगरे से प्राप्त की एवं वर्तमान में तालऋषि बंगाविभूषण पंडित अनिन्दो चटर्जी के गंडाबंध शिष्य के रूप में तालीम ग्रहण कर रहे हैं। अभी तक वे भारत के विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर पद्मश्री एवं ग्रैमी अवार्डी कलाकारों के साथ मंच साझा कर चुके हैं।

भारतीय संगीत परंपरा का प्रचार भी करेंगे
इस नियुक्ति के साथ अरुण कुशवाह भारत के सांस्कृतिक दूत (कल्चरल एम्बेसेडर) के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रूस में भारतीय संगीत परंपरा को सहेजने, सिखाने और प्रचारित करने का दायित्व निभायेंगे। मध्यप्रदेश के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है कि पूरे प्रदेश से एकमात्र अरुण को असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) के पद के लिए चयनित किया गया। इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी अरुण को सम्मानित कर बधाई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें