Advertisement

ज्योतिषाचार्य अर्चना को महर्षि जैमिनी सम्मान से नवाजा

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन विश्व ज्योतिष दिवस के अवसर आयोजित अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष संगोष्ठी में ज्योतिषाचार्य बगलामुखी साधक अर्चना सरमंडल को ‘महर्षि जैमिनी सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

Advertisement

कालिदास अकादमी संकुल सभागार में महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, स्वराज संस्थान संचनालय, संस्कृति विभाग, मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित विक्रमोत्सव 2024 के अंतर्गत हुई अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष संगोष्ठी में इंदौर, उज्जैन, भोपाल, बड़ौदा, जयपुर से मुख्य ज्योतिषी शामिल हुए।

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष संगोष्ठी और वराह मिहिर सम्मान समारोह में ज्योतिषाचार्य बगलामुखी साधक अर्चना सरमंडल को दैवज्ञ सम्मान ‘महर्षि जैमिनी सम्मानÓ से सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय, कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय ने की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें