शराब दुकान पर हमला, बचने के प्रयास में कुए में गिरे युवक की मौत

उज्जैन। इंगोरिया निवासी मिस्त्री की शराब दुकान पर कुछ युवकों से मारपीट हो गई। बचने के प्रयास में मिस्त्री कुए में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अखिलेश चौहान पिता करण सिंह चौहान (32) निवासी खेड़ानारायण थाना इंगोरिया अपने दोस्त रंजीत व 4 अन्य के ग्राम खरसौदकलां स्थित ढाबे पर गया था।
Advertisement
दो बाइक से उसके 4 दोस्त आगे निकल गए। अखिलेश और रंजीत शराब लेने दुकान पर रुके जहां अखिलेश का एक युवक से विवाद हो गया। जिस पर युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ उस पर बेल्ट, लाठी से हमला कर दिया। रंजीत ने आगे गए दोस्तों को फोन पर सूचना दी। इधर अखिलेश स्वयं को बचाने के चक्कर में कुएं में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।
Advertisement









