अवधेशपुरी ने जान से मारने की पोस्ट डाली, फिर हटाई

उज्जैन। चर्चित संत अवधेशपुरी जी की मंगलवार को फेसबुक पर की गई एक पोस्ट शहर में चर्चा का विषय बन गई, हालांकि उन्होंने यह पोस्ट डालने के कुछ ही देर बाद हटा दी। पोस्ट में उन्होंने शिष्य शिवम से जान का खतरा बताया था और कुछ भी होने पर शिवम को जिम्मेदार ठहराया था।

स्वस्तिक पीठाधीश्वर संत अवधेशपुरी का पंवासा क्षेत्र की एक कॉलोनी में आश्रम है। उनका अपने शिष्य शिवम से विवाद चल रहा है। यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब उन्होंने विद्यापुरी से शादी की थी। हालांकि इसके बाद से ही उनके शिष्य शिवम के साथ उनके संबंध बिगड़ गए थे। संत अवधेशपुरी सार्वजनिक रूप से कई बार शिवम को अपना पुत्रवत बता चुके है जबकि उनकी धर्मत्नी विद्यापुरी शिवम पर निजता में व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप लगाती है।
मंगलवार सुबह फेसबुक पर जब अवधेशपुरी ने पोस्ट डाली तो फिर से चर्चा शुरू हो गई। हालांकि अवधेशपुरी ने अक्षरविश्व को बताया कि वह पोस्ट गलती से डल गई थी। इसके ठीक विपरीत विद्यापुरी ने अक्षरविश्व को बताया कि आज शाम को ही मैं अपना सामान लेकर आश्रम छोड़ दूंगी। इसके बाद यदि कुछ घटनाक्रम होता है तो उसके लिए शिवम जिम्मेदार होगा। शिवम का पक्ष फिलहाल सामने नहीं आया है।









