Advertisement

होल्कर मुघौटे के साथ भादौ में दर्शन देने निकलेंगे महाकाल, सीएम करेंगे अगवानी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भादौ मास की पहली और सावन-भादौ मास की पांचवीं सवारी में आज बाबा महाकाल होल्कर मुघौटे के स्वरूप में दर्शन देंगे। पुजारी राजेश शर्मा के मुताबिक चार स्वरूपों में पहले निकले मुघौटे भी शामिल होंगे। पांचवीं सवारी की दो खास बात रहेगी। पहला-इसमें सीएम डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। दूसरा- पहली बार सवारी में रोबोट भी करतब करता दिखाएगा। यह पहली बार होगा, जब भीड़भाड़ वाली जगह पर रोबोट को उतारा जाएगा।

Advertisement

सवारी शाम 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर के सभा मंडपम में पूजन के साथ शुरू होगी। सीएम दोपहर ओरछा में चल रही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का समापन कर हेलिकॉप्टर से उज्जैन के लिए निकलेंगे। दोपहर 3.10 बजे तक वे उज्जैन पहुंच जाएंगे। वीआईपी रेस्टहाउस में थोड़ी देर रुकने के बाद वे सीधे महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे। फिर यहां से सवारी में शामिल होंगे। उनके अभी तक के कार्यक्रम के मुताबिक पूरे समय तक सवारी में शामिल होने की उम्मीद है। नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल के मुताबिक फिलहाल सवारी में शामिल होने का ही सीएम का कार्यक्रम है। मंगलवार सुबह वह वापस रवाना होंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें