Advertisement

हफ्तावसूली व अन्य विवाद में पीटा, घायल

उज्जैन। बदमाशों ने दो लोगों से हफ्तावसूली की मांग करते हुए मारपीट की। कोतवाली पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार पिता मोजीलाल बाथम निवासी बहादुरगंज फेरी लगाकर नमकीन बेचने का काम करता है। मंगलवार शाम वह बहादुरगंज में फेरी लगाते हुए मिलन बैरागी के घर के सामने से जा रहा था तभी मिलन ने उसे रोका और बोला तू फिर मेरे घर के सामने से निकला तो रोजाना 500 रुपए देना होंगे। रुपए न देने पर मिलन ने सुनील को पीटकर घायल कर दिया।

Advertisement

इसी प्रकार गुलाम दस्तगीर पिता अब्दुल करीम निवासी बेगमबाग कॉलोनी के साथ जुबैद ने इंदिरा नगर गेट नंबर 2 के पास मारपीट की। आरोपी द्वारा गुलाम से रुपए की मांग की जा रही थी। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि जुनैद पिता फिरोज मेव निवासी ग्यास का बाड़ा के साथ पुरानी रंजिश को लेकर पांच लोगों ने मारपीट की। इसी मामले में दूसरे पक्ष से सुल्तान पिता खालिद खां निवासी मूसा का अड्डा ने भी मारपीट की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें