Advertisement

दिवाली के पहले चमक उठेगी महाकाल के गर्भगृह में रुद्र यंत्र और दरवाजों की चांदी

प्रमुख त्योहारों के पहले हर साल दिल्ली के भक्ति करते हैं सफाई

Advertisement

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में दीपावली महापर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर के गर्भगृह में स्थित चांदी के रुद्र यंत्र और चांदी की दीवारों की सफाई का काम प्रारंभ हो गया है। शुक्रवार तक काम पूरा हो जाएगा। चांदी की दीवारें और रुद्र यंत्र चमक उठेगा।

महाकाल मंदिर में शिवरात्रि, श्रावण मास और दीपावली जैसे महापर्वों के पहले चांदी की दीवारों, यंत्रों और दरवाजों की नियमित रूप से सफाई और पॉलिश की जाती है। यह काम दिल्ली के महाकाल भक्त सुशील शर्मा कराते हैं। वे सराफा कारोबारी हैं। वे हर मौके पर अपनी टीम लेकर आते हैं और अपनी ओर से चांदी की सफाई का काम पूरा करते हैं।

Advertisement

इस दौरान गर्भगृह के शिखर में स्थित रुद्र यंत्र, चांदी की दीवारें, जलाधारी, देहरी पर लगे चांदी के दरवाजे, नंदी हॉल के चांदी के दरवाजे आदि को साफ कर उस पर पॉलिश की जाती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें