Advertisement

बेंगलुरु पत्थर खदान हादसा, चट्टान गिरने से आठ मजदूरों की मौत

कर्नाटक के बेंगलुरु में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक पत्थर की खदान ढहने से 8 मजदूरों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई (PTI) के मुताबिक, जान गंवाने वाले ये सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थे। हादसे के वक्त वहां कुल 18 मजदूर काम कर रहे थे।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि यह घटना बेंगलुरु के साउथ तालुक इलाके में हुई। यहां मौजूद ‘कावेरी क्रशर कंपनी’ की खदान में रोजाना की तरह खनन का काम चल रहा था। तभी अचानक 40 फीट की ऊंचाई से एक विशाल चट्टान का टुकड़ा नीचे काम कर रहे मजदूरों पर आ गिरा।

कई मजदूर घायल, मलबे से सुरक्षित निकालने की कोशिशें जारी

इस अचानक हुए हादसे में कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हालांकि, घायल मजदूरों की सटीक संख्या का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर पहुंचकर मलबे को हटाने और अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने के काम में जुटे हैं।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया आंखों देखा हाल: संभलने का भी नहीं मिला मौका

हादसे के वक्त वहां मौजूद एक्सकेवेटर मशीन चला रहे परशुराम ने बताया कि काम शुरू करने के लिए वे जैसे ही मौके पर पहुंचे और मशीन चालू की, तभी पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। उनके मुताबिक, उस समय नीचे करीब 18 लोग काम कर रहे थे।

यह हादसा महज कुछ ही सेकंड में इतनी अचानक हुआ कि वहां मौजूद मजदूरों को भागने या संभलने का कोई मौका ही नहीं मिल सका। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से मलबे में दबे 4 गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें