Advertisement

बेगूसराय की नाबालिग उज्जैन पहुंची, बिहार पुलिस लेने आई

उज्जैन। बिहार के बेगूसराय की रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा भटककर उज्जैन पहुंच गई। किसी युवक ने उसे जीआरपी थाने पहुंचाया जहां से पुलिस ने उसे नारी निकेतन भेज दिया। दरअसल, बिहार के बेगूसराय के रहने वाले रामकुमार पिता मूसो पासवान की १७ साल की बेटी १२वीं की छात्रा है।

Advertisement

रामकुमार ने बताया वह 20 सितंबर को घर से सुबह 11 बजे परीक्षा देने निकली थी लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी पता नहीं चलने पर थाने पर गुमशुदगी दर्ज करवाई। 24 सितंबर को बेटी ने फोन किया और बताया कि वह भटककर उज्जैन आ गई है। जिस मोबाइल नंबर से फोन आया उस पर दोबारा कॉल करने पर कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपकी बेटी को जीआरपी थाने में छोड़ा है। इस बीच पुलिस ने उसे नारी निकेतन भेज दिया। गुरुवार रात माता-पिता बिहार पुलिस के साथ उज्जैन पहुंचे। जीआरपी टीआई अमित कुमार भावसार ने बताया कि आज नाबालिग को माता-पिता और बिहार पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें