Advertisement

ट्रक से टकराई बाइक में आग लगी, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

रात को देवासरोड पर भीषण हादसा देवास मेें हुआ पोस्टमार्टम

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। देवास रोड पर रविवार रात को भीषण हादसा हो गया। जिसमें चंदेसरा के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार सुबह देवास जिला अस्पताल मेें पीएम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।

देवासरोड पर रविवार रात लगभग 8.30 बजे हुए एक भीषण सडक़ हादसे में बाइक और ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और भिड़ंत के बाद बाइक में आग लग गई। नरवर थाना प्रभारी बल्लू सिंह मंडलोई ने बताया कि देवास रोड पर एमआईटी ब्रिज के पास यह दुर्घटना हुई।

Advertisement

बाइक सवार दो युवक समरथ पिता रतनलाल सूर्यवंशी और संतोष प्रजापति दोनों निवासी चंदेसरा घर से नरवर की ओर से आ रहे थे। उनकी भिड़ंत उज्जैन की ओर से जा रहे ट्रक से हो गई। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार युवक काफी तेज रफ्तार में थे और शुरुआती जाँच में सामने आया है कि वे रॉन्ग साइड आ रहे थे। आमने-सामने की इस भिड़ंत में बाइक करीब ३० फीट तक घिसटाती रही जिस कारण उठी चिंगारी से बाइक में आग लग गई। जबकि दोनों युवक ने तेज टक्कर के कारण बाइक से दूर फिंका गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

देवास ले गए प्रत्यक्षदर्शी
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग दोनों के शव देवास ले गए। इधर नरवर पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक व चालक पंजाब का है। नरवर टीआई मंडलोई ने बताया कि दोनों युवक श्रमिक थे और निजी काम से नरवर जा रहे थे। दोनों के शव देवास ले जाने के कारण वहीं जीरो पर प्रकरण कायम कर सोमवार सुबह उनका पोस्टमार्टम किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें