राज्यसभा चुनाव 2026: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची,MP से इन दो नेताओ को मिला मौका

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी इस सूची में कई नए और चर्चित चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि कुछ मौजूदा नेताओं को इस बार टिकट नहीं मिला है।मध्य प्रदेश से बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। उनके साथ रजनीश अग्रवाल को भी पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों नामों को लेकर प्रदेश की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है।
राजस्थान से पार्टी ने इस बार नए चेहरों पर भरोसा जताया है। केंद्रीय मंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को टिकट नहीं दिया गया है। उनकी जगह बीजेपी ने डॉ. अलका गुर्जर और डॉ. सतीश पूनिया को उम्मीदवार बनाया है।गुजरात से पार्टी ने राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक और मणिपुर से ए. शारदा देवी को मैदान में उतारा गया है।
इसके अलावा ओडिशा में राज्यसभा उपचुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने देबाशीष सामंतराय को अपना उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा है कि पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनाई है।
बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों से प्रस्तावित उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। आगामी राज्यसभा चुनाव में इन उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी संगठन स्तर पर भी तैयारियां तेज कर रही है।









