Advertisement

BJP सांसद की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के कारण आज (बुधवार) होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी गई है।

Advertisement

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उन्हें सांसद के एक स्टाफ ने सुबह करीब 8.30 बजे जानकारी दी कि आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। घटना स्थल पर जब अधिकारी पहुंचे तो उनका कमरा अंदर से बंद था। जब दरवाजे को तोड़कर खोला गया को उनका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि हम जांच में जुटे हुए हैं। फिलहाल उनकी खुदकुशी के कारण का पता नहीं चला है।

रामस्वरूप शर्मा इस बार मंडी संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार सांसद बने थे। मंडी जिला के भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि सांसद के निधन की सूचना मिली है। पार्टी पदाधिकारी व कुछ उनके करीबी लोग दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

Advertisement

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें