Popup Image
Advertisement

गोवा एक्सप्रेस से टकराई मेंटेनेंस ट्रॉली दो रेल कर्मचारियों की हुई दर्दनाक मौत

रेल प्रशासन ने जांच के आदेश दिए, एक का पैर कट गया था

Advertisement

डायवर्ट रूट पर आई ट्रेन, स्पीड तेज होने से नहीं हट पाई ट्रॉली, हो गया हादसा

अक्षरविश्व न्यूज शाजापुर। बेरछा और मक्सी के बीच झोंकर रेलवे फाटक के पास शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हो गया। जब गोवा एक्सप्रेस ट्रैक मेंटेनेंस ट्राली से टकरा गई। इस ट्राली में सवार 5 गैंगमैन में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो और लोगों को भी चोटें आई हैं। पांचवां कर्मचारी समय रहते ट्राली से कूद गया।

Advertisement

बताया जाता है कि बेरछा रेलवे स्टेशन से करीब 14 किलोमीटर दूर पीर उमरोद और मक्सी के बीच ट्रैक मेंटेनेंस किया जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे पीडब्ल्यू आई ट्राली में 5 रेल कर्मचारी काम में जुटे थे। इसी दौरान डायवर्टेड रूट से गुजर रही ट्रेन उसी ट्रैक पर आ गई। ट्रेन के लोको पायलट ने हार्न बजाया, लेकिन स्पीड ज्यादा होने की वजह से कर्मचारी ट्राली नहीं हटा पाए।

हादसे में भगवान सिंह बिलमा की मौके पर ही मौत हो गई। दिलीप जायसवाल पैर कटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दिलीप के साथ विक्रम और सद्दाम को भी मक्सी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सभी को उज्जैन रेफर कर दिया गया है। यहां इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई। इससे पहले टीम लीडर मनोज वर्मा ट्राली से कूदकर जान बचाने में कामयाब हो गए थे। नहीं तो वह भी हादसे का शिकार हो जाता।

Advertisement

15 दिन से डायवर्ट कर चलाई जा रही थी ट्रेन
ट्रेन नंबर 12780 गोवा एक्सप्रेस जो हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलकर भोपाल होते हुए वास्कोडिगामा जाती है। इसे पिछले 15 दिन से मथुरा से भोपाल की ओर डायवर्ट कर चलाया जा रहा था। शुक्रवार को यह ट्रेन उज्जैन से भोपाल की ओर जा रही थी। इसी बीच हादसा हो गया। मामले को लेकर रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने कहा ट्रेन डायवर्टेड रूट पर थी। मेंटेनेंस ट्राली वाले कर्मचारियों को इसकी जानकारी थी या नहीं पता कर रहे हैं। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें