Popup Image
Advertisement

पति की हत्या में पत्नी और दो साथियों को उम्रकैद

शाजापुर। शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में पति की हत्या के मामले में कोर्ट ने पत्नी और उसके दो साथियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रधान सत्र न्यायाधीश ने तीनों आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत दोषी पाया। उन्हें अर्थदंड भी लगाया गया है।

Advertisement

जिला लोक अभियोजक महेंद्रसिंह परमार ने बताया कि 12 फरवरी 2025 की रात आरोपी ममताबाई मालवीय ने अपने प्रेमी राहुल मालवीय और उसके साथी सुनील मालवीय के साथ मिलकर पति मुकेश मालवीय की हत्या की थी। ममता बाई के राहुल से अवैध संबंध थे, जिसकी जानकारी मुकेश को हो गई थी। योजना के तहत, ममताबाई ने राहुल को फोन कर घर बुलाया। रात करीब 1 बजे तीनों खिड़की से मुकेश के कमरे में घुसे।

उन्होंने मुकेश का मुंह दबाकर चाकू से गला काट दिया। इस दौरान सुनील की अंगुली का एक टुकड़ा घटनास्थल पर गिरा, जो डीएनए जांच में अहम सबूत बना। कॉल डिटेल से भी उनकी बातचीत सामने आई। सारे सबूत और रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने आरोपियों को सजा सुनाई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें