Popup Image
Advertisement

खरीदारी करने पनवाड़ी हाट जा रहे थे कार पलटी, परिवार के 5 लोग घायल

अक्षरविश्व न्यूज शाजापुर। शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम मोरटा जोड़ के पास एक अल्टो कार पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य मोरटा गांव से पनवाड़ी हाट बाजार में खरीदारी करने जा रहे थे। शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच मोरटा जोड़ के पास कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई।

Advertisement

सूचना मिलने पर सुनेरा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अंकित मुक्ति ने बताया कि डायल 112 की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। घायलों की पहचान गोविंद पिता विक्रम सिंह, हरीमणि पिता बालकृष्ण, ममता बाई पति दयाराम, लाडकुंवर बाई पति बालकृष्ण और अजय पिता बालकृष्ण के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सड़क हादसे में बुजुर्ग घायल

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज सुसनेर। ग्राम पालड़ा के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक सड़क हादसा हुआ। बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग कन्हैयालाल पिता शिवलाल, निवासी खेजडिय़ा, पिड़ावा राजस्थान, घायल हो गए। घटना की सूचना राहगीर द्वारा 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जहां पैरामेडिकल स्टाफ के डॉ. शहजाद खान ने बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद घायल को सुसनेर के पुराने बस स्टैंड स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें