Advertisement

उधारी पर कंबल-बेडशीट नहीं देने पर व्यापारी को चाकू मारा

घटना से वीडी क्लॉथ मार्केट में हड़कंप मचा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उधारी पर कंबल-बेडशीट नहीं देने पर वीडी क्लॉथ मार्केट के व्यापारी पर तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में उनके गले पर घाव हुआ है।

घटना शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे की है। तीन लोग व्यापारी विमलचंद्र जैन पिता बिरदीचंद्र जैन (72) की दुकान पर पहुंचे और 20 कंबल और 20 बेडशीट उधारी पर मांगने लगे। उन्होंने उधारी पर सामान देने से मना किया तो बदमाशों ने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। जिसमें विमल जैन के कान और जबड़े का हिस्सा कट गया। घटना के बाद तीनों फरार हो गए। इस घटना से वीडी क्लॉथ मार्केट में हड़कंप मच गया। घायल विमल जैन को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

घायल व्यापारी के पुत्र संदीप ने पुलिस को बताया कि हमलावर 25 से 30 वर्ष उम्र के थे। इनमें से एक को विमल जैन पहचानते हैं। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए हंै।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें