शादी के लिए दोस्त कर रहा था छात्रा को परेशान, प्रकरण दर्ज

उज्जैन। शादी के लिए छात्रा को परेशान कर रहे मनचले के खिलाफ माधवनगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि रामीनगर में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग कक्षा ११वीं की छात्रा है। उसने रिपोर्ट में बताया कि रामीनगर में ही अंश पिता अनिल रामी रहता है जिसे वह 4-5 साल से जानती है और उसकी दोस्ती थी लेकिन अंश उसे काफी समय से परेशान कर रहा है और लगातार शादी करने के लिए दबाव बना रहा है। उसने उसे समझाया लेकिन फिर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। तंग आकर यह बात छात्रा ने अपने परिजनों को बताई जिसके बाद उन्होंने माधवनगर थाने में अंश रामी के खिलाफ शिकायत की। मामले ने पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल युवक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Advertisement
Advertisement









