Advertisement

दीवार गिरने से बालक की मौत पर पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज

उज्जैन। 24 जून को हम्मालवाड़ी में लापरवाही से जेसीबी चलाने के दौरान दीवार गिरने से बालक की मृत्यु हो गई थी। जीवाजीगंज पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि महावीर मार्ग हम्मालवाड़ी निवासी अरसान उर्फ अल्फेज पिता मोहम्मद अजहर (15) की 24 जून को पड़ोसी की दीवार गिरने से मृत्यु हो गई थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की तो पता चला कि पड़ोसी मकान मालिक मो. रफीक पिता फारूक और मो. हनीफ ने लापरवाही से जेसीबी का उपयोग करते हुए दीवार गिराई थी। दोनों के खिलाफ धारा 106 के तहत केस दर्ज किया गया है।

ट्रेन से दो लोग कटे
उज्जैन। अलग-अलग ट्रेन से कटकर दो लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शवों को पीएम रूम में रखवाया। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार पिपलोदा बागला रेलवे ट्रैक पर रात करीब 8.25 बजे वीरभूमि एक्सप्रेस से अज्ञात व्यक्ति कट गया। सूचना मिलने पर पुलिस यहां पहुंची। शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। इधर मोहनपुरा रेलवे ब्रिज पर भी अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से कट गया। दोनों मृतकों की शिनाख्ती के प्रयास पुलिस कर रही है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें