Advertisement

केटरिंग व्यापारी के घर रात को हमला

उज्जैन। केटरिंग व्यापारी के घर आधी रात को अज्ञात बदमाशों द्वारा हमला करने की शिकायत चिमनगंज पुलिस थाने में की गई है। मोहन नगर निवासी केटरिंग व्यापारी कुलदीप पिता मुकेश कुमार ने चिमनगंज थाने में दी शिकायत में बताया कि रविवार रात करीब सवा बजे उसके घर पर 8-10 अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने घर पर पत्थर फेंके, दरवाजे पर लाठियां मारी। उस वक्त उनका परिवार अंदर ही था। बदमाश गालियां देते रहे। कुलदीप ने बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं है। उसने पुलिस से अपराधियों को पकड़कर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

हलवाई को दूसरे हलवाई ने पीटा
उज्जैन। रविवार रात को एक हलवाई को दूसरे हलवाई ने पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। घटना महाकाल लोक के बाहर जयसिंह पुरा क्षेत्र की है। जयसिंहपुरा निवासी महेश माली 44 साल भंडारे में खाना बनाकर लौट रहा था। तभी रात 10.30 बजे उस पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज करा रहे महेश माली ने बताया कि हमला करने वाला भी हलवाई है लेकिन उसका नाम वो नहीं जानता। महाकाल पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें