मुनि विन्रमसागर की व्यावृत्ति कर मनाया नववर्ष

उज्जैन। हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा के पावन दिवस दिग. जैन सोशल ग्रुप वर्धमान ने श्री 1008 पाश्र्वनाथ पंचायती मंदिर फ्रीगंज में मुनि विन्रम सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में कल्याण मंदिर विधान का आयोजन कर मनाया। इस अवसर पर वर्धमान के सभी सदस्यों ने मुनि श्री को अर्ध समर्पित किया। वर्धमान के अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि आचार्य कुमुद चंद द्वारा रचित कल्याण मंदिर स्त्रोत की रचना उज्जैनी की पावन धरा पर ही की गई हैं। मुनि श्री के पाद प्रक्षालन वर्धमान के संरक्षक जिनेंद्र पंकज जैन, मनोज जैन ने किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र सेठी, राहुल जैन, प्रसन्न बिलाला, प्रतीक चौधरी, राजेश लुहाडिय़ा, पारस सोनल जैन, मनीषा हितेश जैन, नूतन स्मिता जैन, पंकज रेणु जैन, मनोज बाकलीवाल, नितिन जैन, हितेश तनु बडज़ात्या आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement









