Advertisement

चक्रतीर्थ का कायाकल्प… साउंड के साथ एलईडी पर होगा आध्यात्मिक स्लाइड शो

उज्जैन। चक्रतीर्थ शोकसभा स्थल पर अब एलईडी के माध्यम से साउंड के साथ आध्यात्मिक स्लाइड शो प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा गीता के सार स्लोगन भी दिखाई देंगे। दरअसल, लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा महापौर मद से एक करोड़ रुपए की राशि से निर्माण और सौंदर्यीकरण के काम करवाए गए हैं। इसमें से 74 लाख रुपए से 80 मीटर लंबे स्पेशल डोम फैब्रिक शेड का निर्माण किया गया है। इसके अलावा चक्रतीर्थ दाह संस्कार स्थल पर 30 लाख से अधिक की राशि से विकास कार्य एवं सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। अंत्येष्टि के बाद शोकसभा स्थल पर रंगाई-पुताई के साथ गीता के सार स्लोगन एवं एलईडी के माध्यम से आध्यात्मिक स्लाइड शो का प्रदर्शन साउंड के साथ किया जाएगा।

 

Advertisement

उद्यान में लगा फव्वारा : सुविधाओं के विस्तार के तहत 50 से अधिक स्टील कुर्सियां, उद्यान में फाउंटेन, वाटर कूलर प्याऊ एवं स्नानघर और शौचालय की व्यवस्था की गई है। दाह संस्कार स्थल पर नवीन चद्दर शेड, ओटलों का निर्माण किया गया है और चित्रकारी के माध्यम से यम एवं सुदर्शन चक्र, भगवान शिव सहित सफाई के स्लोगन की आकर्षक आकृतियां भी बनाई गई हैं। गुरुवार को महापौर ने भी इन कार्यों का निरीक्षण किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें