Advertisement

कोठी रोड पर की रफ ड्राइविंग नाबालिग का 3 हजार का चालान काटा

उज्जैन। कोठी रोड पर रफ ड्राइविंग करना एक नाबालिग को भारी पड़ गया। ट्रैफिक हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद उसे थाने बुलाया गया और 3 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

Advertisement

दरअसल नाबालिग ने इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट की थी। यह रील कोठी रोड पर बनाई गई थी। इसमें वह स्कूटर पर स्टंट कर रहा था। सार्वजनिक सड़क पर उसका स्टंट अन्य लोगों के लिए परेशानी पैदा करने वाला था। वीडियो देखने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटर नंबर से नाबालिग का पता लगाया और उसे पिता के साथ थाने बुलाया गया।

नाबालिग की काउंसलिंग की गई और रफ ड्राइविंग से होने वाले नुकसान बताए गए। लापरवाही बरतने पर होने वाली कानूनी कार्रवाई की जानकारी भी दी। आखिर में तीन हजार का जुर्माना भी लगाया गया। नाबालिग ने अपनी गलती स्वीकार की और दोबारा स्टंट नहीं करने का आश्वासन दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें