Advertisement

तीन साल में तीन कार बदली गर्लफ्रेंड को दिलाया नेकलेस

युवक से 35 लाख के गहने जब्त

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अलखधाम कॉलोनी की ओम सांई ओम मल्टी के फ्लैट में हुई चोरी का पुलिस ने गुरुवार शाम खुलासा कर दिया। पड़ोस में रहने वाले 23 साल के युवक लविश टहलवानी ने ही इस वारदात को अंजाम दिया था। लविश के पास से पुलिस ने 35 लाख रुपए कीमत के आभूषण जब्त किए हैं। पिछले 3 साल में उसने तीन कारें बदलीं, प्रेमिका को महंगा नेकलेस और ईयर रिंग्स दिलाई थी। पिछले 20 दिन में ही उसने अपने ऊपर चढ़ा लाखों का कर्ज भी चुका दिया। इन्हीं सब वजहों से वह पुलिस की निगाह में चढ़ गया था।

ओम सांई ओम मल्टी के फ्लैट में रहने वाले दवा कारोबारी मयूर कृष्णानी का मूल मकान सिंधी कॉलोनी में है। वे इसे नया बनवा रहे हैं, लिहाजा कुछ महीनों पहले ही ओम सांई ओम मल्टी के किराए के फ्लैट में शिफ्ट हुए थे। 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर के बीच उनके लॉकर से लाखों रुपए कीमत के आभूषण चोरी हुए थे। नीलगंगा थाने में मामले की शिकायत होने के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सबसे पहला शक ही पड़ोस के फ्लेट में रहने वाले लविश टहलवानी पर गया। उससे सख्ती से पूछताछ की गई और 24 घंटे के भीतर ही वारदात का खुलासा हो गया।

Advertisement

पहले भी दे चुका है वारदात को अंजाम
10वीं तक पढ़ाई करने के बाद लविश ने पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके पिता प्रेम उर्फ पुरुषोत्तम टहलवानी करीब 10 साल से अमेरिका में रह रहे हैं। घर में उसकी बड़ी बहन और मां है। बहन प्राइवेट नौकरी करती है। लविश ने कुछ वक्त पहले फ्रीगंज की एक मोबाइल शॉप पर भी नौकरी की थी, यहां भी चोरी करते हुए पकड़े जाने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया। घर में भी वह मां और बहन के आभूषण चुरा चुका है, ये मामले पुलिस तक नहीं पहुंचे, लिहाजा उसकी हिम्मत बढ़ती रही। एक महीने पहले ही उसने अपनी गर्लफ्रेंड को महंगा नेकलेस और ईयर रिंग्स दिलाए थे। क्रिकेट सट्टे का आदी लविश काफी कर्ज में था, इसके बावजूद सोना पहनना, थोड़ी-थोड़ी अवधि में गाडिय़ा़ बदलना उसका शौक था। फिलहाल वह दो दिन के पुलिस रिमांड पर है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें