Advertisement

कक्षा 9 के छात्र की फंदा लगने से मौत

उज्जैन। रविवार रात को कक्षा 9 के एक विद्यार्थी की घर में ही फंदा लगने से मौत हो गई। रविवार सुबह पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंपा गया। घटना नारायणपुरा की है। यहां रहने वाले सुनील जाटवा के 15 वर्षीय पुत्र कुलदीप की रात को घर में फंदे पर लटकता मिला। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। कुलदीप की मां सावित्री ने बताया कि वो कमरे में अकेले खेल रहा था। वो बाहर काम कर रही थीं। जब काफी देर तक अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने अंदर जाकर देखा। मफलर के बने फंदे पर कुलदीप लटक रहा था। घटना का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है।

Advertisement

होटल कर्मचारी की अटैक से मौत
उज्जैन। शहर की एक होटल के कर्मचारी की रविवार रात अटैक से मौत हो गई। मृतक का नाम आलोक आनंद पिता शंकर घोष उम्र 45 वर्ष निवासी लांबाखेड़ा भोपाल है। वो पिछले करीब २ महीने से सेंटपाल के पास स्थित होटल आरंभ में काम कर रहा था और यहीं रहता भी था। रविवार रात को उसे अटैक आया। अन्य कर्मचारी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें