Advertisement

अमरनाथ एवेन्यू में चोरी का मिला सुराग, 3 टीमें रवाना

उज्जैन। इंदौर रोड़ स्थित अमरनाथ एवेन्यू में हुई चोरी के मामले में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। इन्हीं सुरागों का पीछा करते उज्जैन पुलिस की तीन टीमों ने इंदौर, धार के बाग और टांडा में कुछ जगहों पर दबिश दी है। जिन संभावित अपराधियों को तलाशने के लिए पुलिस टीम गई थी फिलहाल वे हाथ नहीं लगे हैं। उम्मीद की जा रही है कि पुलिस जल्द ही इस घटना का राज फाश कर देगी।

Advertisement

16 दिसंबर की रात अमरनाथ एवेन्यू कॉलोनी में रहने वाले ठेकेदार आनंद गोयल के निवास पर चोरी की बडी घटना हो गई थी। चोर यहां से नगदी-आभूषण सहित करीब पौने दो करोड़ का माल ले गए थे। जिस मकान में चोरी हुई वहां आनंद गोयल के पिता पुरुषोत्तम गोयल और मां रहते है। घटना वाली रात दोनों ही बसंत विहार के मकान में थे और अमरनाथ एवेन्यू का मकान सूना पड़ा था। घटना के पहले ही दिन से पुलिस को इस बात का अंदेशा था कि इस मकान की रैकी करने के उपरांत ही चोरों ने यहा धावा बोला।

अमरनाथ एवेन्यू के मकान के पीछे शिप्रा नदी पर घाट बनाने का काम चल रहा है। यहां काफी सारे बाहरी मजदूर लगे हैं। चोरों की पतारसी के लिए पुलिस ने मजदूरों से भी पूछताछ की, घर के नौकरों से भी पूछताछ के जरिए सुराग निकालने की कोशिश की, इसके अलावा घटना से आठ दिन पहले तक के पूरे इलाके के करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इन्हीं से संभावित आरोपियों का सुराग हाथ आया। संभावना है कि चोर धार जिले के हो सकते है जो मजदूरों के रूप में उज्जैन आए थे और यहां से वारदात के बाद चंपत हो गए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें