CM के परिवार में विवाह समारोह, आज शहर में मंत्रियों का जमावड़ा…

By AV NEWS

उप मुख्यमंत्री देवड़ा भी दोपहर में आएंगे

सीएम के परिवार में विवाह समारोह, आज शहर में मंत्रियों का जमावड़ा…

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:शहर में आज उप मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के कई मंत्रियों का जमावड़ा होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में सम्मिलित होने के लिए प्रदेश की कई हस्तियां शामिल होंगी। सीएम डॉ. यादव भी इसमें शामिल रहेंगे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा दोपहर में आएंगे जबकि अन्य मंत्री रात को आएंगे।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर आएंगे और दो बजे वापस भोपाल रवाना होंगे। नवीन एवं नवकरणीय मंत्री राकेश शुक्ला सुबह ग्वालियर से उज्जैन के लिए रवाना हो चुके हैं। वे शाम 5 बजे शहर आएंगे और रात 8 बजे वापस ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री प्रतिभा बागरी शाम 5 बजे भोपाल से स्थानीय सर्किट हाउस आएंगी और श्री महाकाल और कालभैरव के दर्शन कर रात 8 बजे चिंतामन रोड स्थित होटल में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होंगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल भी रात 8 बजे विवाह समारोह में शामिल होंगे।सीएम के परिवार में विवाह समारोह, आज शहर में मंत्रियों का जमावड़ा

उप मुख्यमंत्री भी आएंगे

शहर में आज उप मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के कई मंत्रियों का जमावड़ा होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में सम्मिलित होने के लिए प्रदेश की कई हस्तियां शामिल होंगी। सीएम डॉ. यादव भी इसमें शामिल रहेंगे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा दोपहर में आएंगे जबकि अन्य मंत्री रात को आएंगे।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर आएंगे और दो बजे वापस भोपाल रवाना होंगे। नवीन एवं नवकरणीय मंत्री राकेश शुक्ला सुबह ग्वालियर से उज्जैन के लिए रवाना हो चुके हैं। वे शाम 5 बजे शहर आएंगे और रात 8 बजे वापस ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री प्रतिभा बागरी शाम 5 बजे भोपाल से स्थानीय सर्किट हाउस आएंगी और श्री महाकाल और कालभैरव के दर्शन कर रात 8 बजे चिंतामन रोड स्थित होटल में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होंगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल भी रात 8 बजे विवाह समारोह में शामिल होंगे।

Share This Article