Popup Image
Advertisement

सीएम के संजय बने भाजपा संगठन के सेनापति

महामंत्री अग्रवाल को अब नगर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भाजपा कार्यकर्ताओं की सांसें अटकी हुई थीं। अध्यक्ष कौन बनेगा? वैसे सबकुछ तय था। अक्षर विश्व ने सबसे पहले संभावना जता दी थी कि संजय अग्रवाल को मौका मिलेगा। वही हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव की नजदीकी और लंबा सफर काम आया। संजय के नाम की घोषणा से यह समझ लेना चाहिए कि नजदीकी क्या होती है। क्योंकि अभी दो ही नामों की घोषणा हुई है। एक सीएम सिटी और दूसरे पूर्व सीएम शिवराज सिंह के शहर से। शेष नामों की घोषणा होना अभी बाकी है। महामंत्री को अब अध्यक्ष के रूप में काम करना है और दावेदारों की सूची में शामिल दिग्गजों का ध्यान रखना है।

अक्षर विश्व से चर्चा करते हुए संजय अग्रवाल ने कहा कि यह सीएम के आशीर्वाद का प्रतिफल है। उनके साथ संगठन में रह कर कई आंदोलन किए। माधव कॉलेज के लिए किया गया आंदोलन प्रमुख है। सभी को साथ लेकर चलेंगे। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उनका हित सर्वोपरि है। दौलतगंज व्यापारी एसोसिएशन के लंबे समय तब अध्यक्ष रहे अग्रवाल से व्यापारियों की बहुत उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि यातायात समस्या कोई समस्या नहीं है। यह ट्रैफिक मैनेजमेंट का हिस्सा है। यातायात प्रभारी चाहें तो एक दिन में इस समस्या का समाधान हो सकता है। ट्रांसपोर्ट नगर, शौचालय और अन्य मूलभूत समस्याएं स्मृति में हैं। सभी का समाधान किया जाएगा।

Advertisement

सीएम की योजनाओं पर काम करेंगे

मूल रूप से व्यापार जगत से जुड़े अग्रवाल ने कहा कि सीएम हमारे शहर के लिए कई योजनाएं लेकर आ रहे हैं। उन सभी योजनाओं का क्रियान्वयन और समय पर पूर्णता को लेकर विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम का पूरा फोकस उज्जैन को दी जाने वाली सौगातों, सुविधाओं और सिंहस्थ पर है। हम सभी को लेकर उनके सपनों को साकार करना है। सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर काम करेंगे।

Advertisement

संजय का सफर
संजय अग्रवाल ने विद्यार्थी परिषद से जुड़ कर छात्र राजनीति में काम किया। माधव कॉलेज इकाई के अध्यक्ष रहे। भाजयुमो के नगर कोषाध्यक्ष, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, भाजपा के नगर मंत्री, नगर उपाध्यक्ष और वर्तमान में महामंत्री रहे। इसके अलावा व्यापारी एसोसिएशनों में विभिन्न पदों पर रहे। लायंस क्लब क्लसिक के कोषाध्यक्ष सहित कई पदों पर काम किया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें