Advertisement

25 बहनों का सामूहिक गर्भ संस्कार, मां को दी गई प्रसन्न रहने की सलाह

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन संस्कार अखिल विश्व गायत्री परिवार आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी उप जोन समन्वयक उर्मिला तोमर द्वारा 25 बहनों का सामूहिक गर्भ संस्कार किया गया। इस दौरान गर्भ संस्कार सम्पन्न करवाते हुए गर्भणी को दैनिक दिनचर्या, आहार विहार, व्यायाम, गर्भ संवाद, गर्भ के ज्ञान विज्ञान के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. जया मिश्रा द्वारा गर्भ धारण को मां के लिए एक महत्व पूर्ण जिम्मेदारी बताई गई।

Advertisement

मां को स्वस्थ एवं प्रसन्न रहने की सलाह दी गई ताकि एक स्वस्थ्य एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी शिशु को जन्म दे सके। गर्भवतियों को दैनिक दिनचर्या के फार्म एवं गर्भ संस्कार की जानकारी हेतु गायत्री परिवार की बहनों हेतु साहित्य प्रदान किया गया। इस दौरान सुनीता शर्मा, ज्योति शर्मा, अशोक खींची, उर्मिला जोशी का सहयोग रहा।

गायत्री परिवार से सदैव प्रभावित रही महाकालेश्वर आईवीएफ सेन्टर जेके हॉस्पिटल डायरेक्टर जया मिश्रा सदैव गर्भ संस्कार पर कार्य करती आई है। उनके सौजन्य से जेके हॉस्पिटल में 25 बहनों का सामूहिक गर्भ संस्कार किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें