Popup Image
Advertisement

लोक अदालत से एक दिन पहले बड़े बकायादारों पर निगम की कार्रवाई

आज सभी ज़ोन कार्यालयों में नेशनल लोक अदालत, अधिभार में 100 प्रतिशत तक छूट का मौका

Advertisement

उज्जैन। नेशनल लोक अदालत के आयोजन से ठीक एक दिन पहले नगर निगम ने शहर के बड़े बकायादारों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई की। जिसमें शहर की प्रमुख होटल व अस्पताल भी शामिल हैं। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर शहर के बड़े संपत्तिकर और जलकर बकायेदारों के खिलाफ शुक्रवार को वसूली अभियान चलाया गया। निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने होटल, शॉपिंग मॉल, होमस्टे और मैरिज गार्डन जैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई। कुछ पर ताले भी
डाले गए।

इन प्रतिष्ठानों पर की टीम ने कार्रवाई: शुक्रवार को टीम ने होटल आश्रय से 2 लाख 12 हज़ार, होटल ओमकार पैलेस से 1 लाख 11 हज़ार, पामेचा हॉस्पिटल से 2 लाख 32 हज़ार, तिरुपति हॉस्पिटल से 2 लाख 40 हज़ार रुपए टैक्स वसूला। शुभारंभ मैरिज गार्डन (गुलमर्ग कॉलोनी) से 1 लाख 96 हज़ार का टैक्स वसूला। इसके अलावा निराला रेस्टोरेंट एवं भोले का तंदूर रेस्टोरेंट (महाकाल क्षेत्र) में तालाबंदी की कार्रवाई करते हुए 2 लाख का चेक प्राप्त किया। जलकर विभाग की टीम ने सिंधी कॉलोनी, बागपुरा, नारायणपुरा, बेगमबाग कॉलोनी, गुदरी चौराहा, तोपखाना क्षेत्र में अवैध नल कनेक्शनों को काटने की कार्रवाई की।

Advertisement

नगर निगम सरचार्ज में देगा अलग-अलग छूट

शनिवार को नगर निगम के समस्त ज़ोन कार्यालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान करदाता अपना बकाया संपत्तिकर एवं जलकर जमा कराकर अधिभार (सरचार्ज) में दी जा रही विशेष छूट का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। निगम आयुक्त मिश्रा ने बताया सभी कार्यालयों पर बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियाँ, पेयजल और सफाई व्यवस्था की गई है ताकि करदाताओं को परेशानी न हो। जलकर चामुंडा माता चौराहे स्थित कार्यालय में जमा होंगे। यहां 50,000 तक बकाया कर तथा अधिभार की राशि 50 हजार तक अधिभार में 100 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। कर एवं अधिभार की राशि 50 हजार से अधिक और 1 लाख तक होने पर अधिभार में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

Advertisement

निगम मुख्यालय में भी कर जमा करने की सुविधा
निगम मुख्यालय में एक अस्थाई रसीद काउंटर और जिला कोर्ट परिसर में हेल्प डेस्क की सुविधा उपलब्ध रहेगी। निगम मुख्यालय में अधिकारी (सुनील जैन, सचिन गुज्जरवाडीया, अक्षय जैन, हारून, हरीश बोलगे) संपत्ति कर जमा करवाएंगे, जबकि जिला कोर्ट परिसर में हेल्प डेस्क पर कमल परिहार, कृष सोनी और रामेश्वर उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें