Popup Image
Advertisement

1 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले बदमाश का निकाला जुलूस, तोड़ी टांग

उज्जैन। सरस्वतीनगर में रहने वाले एक युवक से १ लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले बदमाश का पुलिस ने जुलूस निकाल दिया। उसकी एक टांग भी टूट गई।

Advertisement

दरअसल, मामला 16 सितंबर का है। सरस्वतीनगर में रहने वाले हितेश यादव को रात 9 बजे रवि डाबी एवं उसके साथी सावन लोहार ने रोका था। इन्होंने हितेश को धमकाया। इस बीच यह हितेश के पड़ोसी निहाल सिंह उर्फ नैनी के घर में घुस गए और उसे चाकू से धमका कर एक लाख रुपए की मांग की। निहाल ने जब राशि देने से इंकार किया तो आरोपी ने हवाई फायर किया और जान से मारने की धमकी दी। केस दर्ज होने के बाद रवि फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार की रात वह एमआर-5 स्थित पांडयाखेड़ी ब्रिज से दबोच लिया गया।

पांच थानों का हिस्ट्रीशीटर है रवि
रवि पर 23 अपराध दर्ज हैं। माधवनगर, चिमनगंज मंडी, नागझिरी, देवासगेट और नरवर थाने का वह हिस्ट्रीशीटर है। मारपीट, आम्र्स एक्ट और आबकारी एक्ट के अपराधी रवि का पुलिस ने क्षेत्र में जुलूस निकाला। इस दौरान उस पर जमकर पाइप भी बरसाए गए। उसका एक पैर टूट गया।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें