Advertisement

उद्योगपुरी में ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से दमोह के श्रमिक की मौत

लाइट जाने पर कर रहा था सफाई, अचानक बिजली आई हुआ हादसा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नागझिरी स्थित उद्योगपुरी क्षेत्र में एक दाना बनाने वाली फैक्ट्री (विजय लक्ष्मी इंडस्ट्रीज) में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से दमोह जिले के एक 39 वर्षीय श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

नागझिरी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि उद्योगपुरी स्थित विजय लक्ष्मी इंडस्ट्रीज की ग्राइंडर मशीन में एक मजदूर फंस गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों और साथी मजदूरों ने बताया कि मृतक गिरधारी (39) पुत्र धरमदास रैकवार, निवासी लांजी इमलिया (चौकी बासा, जिला दमोह) अपनी पत्नी उमा के साथ इस फैक्ट्री में लंबे समय से हेल्पर के रूप में काम करता था। रविवार सुबह जब ग्राइंडर मशीन चल रही थी, तभी अचानक लाइट चली गई। लाइट जाने के बाद गिरधारी मशीन के पास पहुंचा और उसकी सफाई का काम करने लगा। इसी दौरान अचानक बिजली आ गई और मशीन चालू होने से गिरधारी उसकी चपेट में आ गया।

Advertisement

खून से लथपथ हालत में फंसा था सिर और हाथ: घटना इतनी भयानक थी कि मशीन में गिरधारी का सिर और हाथ बुरी तरह फंस गया था और वह खून से लथपथ हो गया था। अन्य मजदूरों ने तुरंत मशीन बंद कर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मजदूरों की मदद से बाहर निकाला। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसकी पत्नी को सौंप दिया गया है। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक जिला दमोह लेकर रवाना हो गए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें