सेवाधाम आश्रम में रहने वाले अधेड़ की बीमारी के चलते मौत

उज्जैन। अंबोदिया स्थित सेवाधाम आश्रम में रहने वाले अधेड़ की बीमारी के चलते चरक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह इंदौर के रहने वाले थे और तीन माह पहले ही घर में विवाद के चलते आश्रम में रहने आए थे। शुक्रवार सुबह पीएम किया गया।

सेवाधाम आश्रम के कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र कुमावत ने बताया कि मृतक का नाम शरदचंद्र पिता शांतिलाल गुप्ता (45) है। वह इंदौर के रहने वाले थे और परिवार से परेशान होकर तीन माह पहले ही सेवाधाम में रहने आए थे। इस बीच परिवार के लोग उन्हें लेने भी लाए लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया।
शरदचंद्र के लंग्स और लीवर में परेशानी थी जिसके चलते तबीयत खराब होने पर गुरुवार दोपहर उन्हें चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां इलाज के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई। उनके परिवार को सूचना दे दी है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया।









