जहर खाने वाली युवती की मौत

उज्जैन। एक विवाहित युवक के साथ घर से भागी युवती की जहर खाने से मौत हो गई। युवक-युवती देवास जिले के विजयागंज मंडी निवासी हैं और कायथा के पास अचेत अवस्था में मिले थे। विजयागंज मंडी के सावन 21 वर्ष और निशा नाथ 19 वर्ष गुरुवार को घर से लापता हो गये थे।

शुक्रवार को सावन ने परिजनों को फोन लगाकर बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है और वे ताजपुर के पास कही हैं। विजयागंज पुलिस ने दोनों को तलाशा तो वे कायथा के पास अचेत अवस्था में मिले। पुलिस उन्हें लेकर जिला अस्पताल चरक आई। जहां इलाज के दौरान रात में निशा की मौत हो गई। जबकि सावन की हालत स्थिर थी। शनिवार की सुबह निशा का पीएम किया गया। सावन की शादी हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है।
जहर खाने से मजदूर की भी मौत
उज्जैन। शुक्रवार की रात को ही एक और युवक ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक का नाम सुनील पिता महादेव निवासी हामूखेड़ी है। सुनील मजदूरी करता है। कामकाज नहीं मिलने से परेशान सुनील ने जहर खा लिया। चरक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।









