Popup Image
Advertisement

अंगारेश्वर-सिद्धवट ब्रिज निर्माण में देरी, एजेंसी पर 5 लाख का जुर्माना

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सिंहस्थ निर्माण कार्यों में ढिलाई बरतने वालों पर प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को शिप्रा पर बन रहे ब्रिजों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे संभागायुक्त आशीष सिंह (सिंहस्थ मेला अधिकारी) और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने काम की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई। उन्होंने लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

शिप्रा के विभिन्न घाटों पर स्नान, भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए नए ब्रिजों का निर्माण कराया जा रहा है। यह कार्य बेहद संवेदनशील और समय सीमा के भीतर पूरा होना अनिवार्य है इसलिए इस पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है।

क्वालिटी कंट्रोल लैब का भी किया मुआयना

Advertisement

इस दौरान उन्होंने काम की रफ्तार के साथ ही उसकी गुणवत्ता को भी परखा और निर्माण स्थल पर मौजूद क्वालिटी कंट्रोल लैब की जांच की। साइट पर मौजूद इंजीनियर्स और तकनीकी स्टाफ को निर्देश दिए कि निर्माण सामग्री की नियमित जांच करें और रिपोर्ट रोज रजिस्टर में दर्ज करें। अधिकारीगण डी मार्ट के सामने चल रहे सडक़ निर्माण और त्रिवेणी हिल्स से सिकंदरी ब्रिज का काम देखने भी पहुंचे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें