Advertisement

डीआईजी, एसपी पहुंचे पंचकोशी पड़ाव पर

निर्देश : श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और वरिष्ठ नागरिकों व बच्चों का ध्यान रखें

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। धार्मिक महत्व की पंचकोशी यात्रा लोगों ने दो दिन पहले ही शुरू कर दी है, जबकि आधिकारिक यात्रा 23 अप्रैल से शुरू होगी। स्थिति यह है कि सोमवार को भगवान नागचंद्रेश्वर से बल लेकर यात्रा पर निकले यात्री पहले पड़ाव पर पहुंच गए हैं वहीं मंगलवार को भी लोग यात्रा पर जाना जारी था। यात्रा मार्ग और पड़ाव स्थलों का निरीक्षण करने सुबह डीआईजी व एसपी पहुंचे और ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी नवनीत भसीन ने कहा कि पंचकोशी यात्रा एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा, सुविधा, मार्ग में व्यवस्थाओं की सुचारूता अत्यंत आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक ने समस्त सुरक्षाकर्मियों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतें तथा महिला, वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों का ध्यान रखें। निरीक्षण के दौरान अफसरों ने यात्रा मार्ग पर स्थापित पुलिस सहायता केन्द्र की कार्यप्रणाली की समीक्षा की एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करने, इमरजेंसी रिस्पांस टीमों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें