Advertisement

3 महीने में दूसरी बार बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

उज्जैन में गैस सिलेंडर 1000 पार

आम उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 7 जून से लागू हो गई हैं, जिसके बाद देशभर में रसोई गैस के दाम बढ़ गए हैं।

 

Advertisement

भोपाल/उज्जैन। मध्यप्रदेश में भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपए महंगा हो गया है। नई दरें आज से लागू हो गई है। उज्जैन में अब 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 9७२.50 से बढक़र १००१.५० हो जाएगी। 5 बड़े शहरों में ग्वालियर में कीमत 1 हजार रुपए पार हो गई है। ग्वालियर में 1025 और भोपाल में 947.50 रुपए होगा।

कंपनियों को प्रति सिलेंडर 703 रु. नुकसान का दावा

Advertisement

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सरकारी तेल कंपनियों को हर घरेलू सिलेंडर पर करीब 703 रुपए का नुकसान हो रहा था। दाम बढऩे से बावजूद सिर्फ आंशिक भरपाई होगी। 2026 से पहले सरकार ने 8 अप्रैल 2025 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 50 का इजाफा किया था। 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 31 तक बढ़ाए गए थे। 5 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी 11 का इजाफा किया गया था, जिससे इसकी कीमत 821.50 हो गई।

तीन महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 110 रुपए महंगा

Advertisement

7 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 बढ़ाए गए थे। इस तरह 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 110 रुपए महंगा हो गया है।

कैसे तय होती है कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमत देखी जाती है। डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत का असर पड़ता है। गैस आयात, ढुलाई, बॉटलिंग प्लांट और डिस्ट्रीब्यूशन खर्च जोड़ा जाता है। तेल कंपनियां लागत और बाजार की स्थिति देखकर कीमत तय करती हैं। सरकार की टैक्स और सब्सिडी संबंधी नीतियों का भी असर पड़ता है।

पहले पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम भी बढ़े

पिछले कुछ हफ्तों में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम भी बढ़े हैं। मई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कुल मिलाकर 7.50 प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं, जबकि सीएनजी करीब 6 प्रति किलो महंगी हुई है। कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 11 प्रति लीटर और डीजल पर 33.6 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद कंपनियों का दावा है कि पेट्रोल-डीजल अभी भी लागत से कम कीमत पर बेचे जा रहे हैं।

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें