Advertisement

कम किराए में सवारी को बैठाया तो ड्राइवर को पीटा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कार्तिक मेला ग्राउंड में ई रिक्शा चालक के साथ बदमाश ने मारपीट की। महाकाल थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि नरेंद्र प्रजापति पिता मूलचंद निवासी ग्यारसी नगर पीपलीनाका ई रिक्शा चलाता है। 11 अगस्त की सुबह 4 बजे वह कार्तिक मेला ग्राउण्ड पर वाहन लेकर पहुंचा।  यहां कम किराये में सवारी बैठाने की बात को लेकर मिंटू बना पिता पुष्पेन्द्र निवासी कानीपुरा ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसी प्रकार सावन पिता मुकेश परिहार निवासी छोटी मायापुरी के साथ अमन व अन्य ने मक्सीरोड ब्रिज पर सब्बल से मारपीट की। सावन का कहना है कि उसका कमल व नरेंद्र से पहले से विवाद था। उन्होंने ही अमन व अन्य को मारपीट करने भेजा था।

Advertisement

रुपए नहीं देने पर पिता को पीटा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ढांचा भवन में रहने वाले युवक ने रुपए नहीं देने पर अपने पिता को पीटकर घायल कर दिया वहीं गांधी नगर में युवक से बदमाशों ने हफ्तावसूली की मांग करते हुए मारपीट की। दोनों मामलों में चिमनगंज थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि प्रताप खत्री पिता घनश्यामदास खत्री निवासी ढांचा भवन से उसके पुत्र दिनेश खत्री ने अवैध रूप से रुपयों की मांग की। रुपये नहीं देने पर दिनेश ने पिता को पीटकर घायल कर दिया। उसके खिलाफ हफ्तावसूली का केस दर्ज किया गया है। इसी प्रकार मोहसिन पिता मुश्ताक खान निवासी गांधी नगर से बदमाशों ने रुपयों की मांग की और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

Advertisement

9 वीं का छात्र लापता
उज्जैन। मोहन नगर में रहने वाला विराट पिता सचिन 9 वीं कक्षा का छात्र है। 11 अगस्त की सुबह 6 बजे वह घर पर बिना बतााए कहीं चला गया। परिजन ने आसपास तलाश करने के बाद चिमनगंज थाने पहुंचकर बालक के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें