पत्नी की तीन साल पहले हो चुकी थी मौत, अब दुकानदार ने उठाया आत्मघाती कदम

उज्जैन। पंवासा क्षेत्र में रहने वाले एक दुकानदार ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि अरुण पिता रामचंद्र (34) निवासी पंवासा ने एक माह पहले सीट कवर की दुकान शुरू की थी।
Advertisement
गुरुवार शाम परिजन ने दुकान के पीछे बने कमरे में अरुण को फंदे पर लटका देखा। उसने रस्सी से फंदा बनाया था। परिजन ने बताया कि अरुण की पत्नी की 3 साल पहले हार्ट अटैक से मृत्यु हो चुकी है। वह अपनी बहन के साथ रहता था। उसने आत्महत्या किन कारणों के चलते की, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
Advertisement








