Popup Image
Advertisement

अवकाश के चलते महाकाल में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी

महाराष्ट्र-गुजरात से बड़ी संख्या में आ रहे भक्त

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। महाराष्ट्रीयन-गुजराती धर्मावलंबियों के सावन अब प्रारंभ हुए है। इसके साथ अवकाशों का सिलसिला भी बन गया। ऐसे में महाकाल में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। मंदिर में प्रति दिन भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को सुबह भस्म आरती से लेकर रात तक महाकाल मंदिर में करीब दो लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

श्रद्धालुओं के साथ ही बढ़ी संख्या में कावड़ यात्री भी बाबा महाकाल को जल अर्पित करने के लिए आ रहे है। महाराष्ट्र और गुजरात में श्रावण मास श्रावण की अमावस्या से भाद्र की अमावस्या तक माना जाता है।

Advertisement

यानि दोनों राज्यों में सावन की शुरुआत अब हुई है। ऐसे में महाकालेश्वर मंदिर में महाराष्ट्र और गुजरात से श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। इसके साथ ही 15 अगस्त का अवकाश होने के कारण बाहर के श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे।

स्वतंत्रता दिवस के अवकाश के बाद शुक्रवार को एक दिन की छुट्टी लेने से सोमवार तक पांच दिन अवकाश के मिल रहे है। इसमें शनिवार-रविवार के बाद सोमवार को रक्षाबंधन का अवकाश होने और श्रावण महीने में भगवान महाकाल की सवारी होने के कारण बाहर के दर्शनार्थी अधिक संख्या में आ रहे है। मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि महाकाल मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की काउंटिंग हेड काउंटिंग मशीन से हो रही है।-

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें