Advertisement

लेनदेन के चलते वृद्ध ने सल्फास खाया, मौत

उज्जैन। महिदपुर सिटी के रहने वाले वृद्ध ने लेनदेन के चलते तंग आकर सल्फास खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम अय्यूब पिता नन्हे शाह (55) निवासी महिदपुर सिटी है। वह मजदूरी करता था। उसके ममेरे भाई साबिर शाह ने बताया कि अय्यूब ने दो लोगों से 2.50 लाख रुपए उधार लिए थे जिसके वह करीब 5 लाख रुपए लौटा चुका था। इसके बाद भी वह 1200 रुपए हफ्ता मांग रहा था। इसी से तंग आकर अय्यूब ने गुरुवार को सल्फास खा लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे लेकर महिदपुर के सिविल अस्पताल पहुंचा जहां हालत गंभीर होने उज्जैन रैफर कर दिया गया। शाम करीब 5.30से 6 बजे के बीच परिजन चरक अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अय्यूब को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें