Popup Image

इंडेक्स ग्रुप के मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल पर ED की रेड

इंदौर में इंडेक्स ग्रुप के मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल पर ईडी ने गुरुवार सुबह से छापेमार कार्रवाई की है। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के अकाउंट सेक्शन को सील कर दिया है।हालांकि, ग्रुप के चेयरमैन सुरेश भदौरिया के घर और ऑफिस पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है।

Advertisement

ईडी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ देशभर के 15 ठिकानों पर ED ने छापा मारा है।दरअसल, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज पर जुलाई में सीबीआई की टीम ने छापा मारा था।

आरोप है कि कॉलेज ने मान्यता रिन्यू कराने के लिए बड़ा फर्जीवाड़ा किया। निरीक्षण रिपोर्ट अनुकूल बनाने के लिए रिश्वत दी, ताकि मान्यता बरकरार रहे।सीबीआई ने देशभर में ऐसे 40 संस्थानों पर कार्रवाई की है। इसका सिलसिला रायपुर से शुरू हुआ था, वहीं से इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में भी गड़बड़ी के सुराग मिले। नवा रायपुर स्थित श्री रावतपुरा मेडिकल कॉलेज को 250 सीटों की मान्यता दिलाने के नाम पर 55 लाख की रिश्वत देने का मामला सामने आया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें