ED ने संजय राउत को देर रात किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पात्रा चॉल घोटाले में आरोपी शिवसेना सांसद संजय राउत की मेडिकल के बाद PMLA कोर्ट में पेशी होगी। प्रदर्शनकारियों को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Advertisement
कोर्ट परिसर के आसपास 200 पुलिसकर्मियों को लगाया है। इसके अलावा, ईडी ऑफिस के बाहर 100 और जेजे हॉस्पिटल के बाहर 50 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में देर रात 12 बजे गिरफ्तार किया था। बुधवार को साढ़े छह घंटे की पूछताछ के बाद ED की ओर से यह एक्शन लिया गया। राउत रविवार को शाम 5.30 बजे ED दफ्तर पहुंचे थे।
Advertisement









