Advertisement

कार धका रहे डॉक्टरों को आयशर ने मारी टक्कर, एक की हुई मौत

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इंदौर रोड पर रामवासा गांव के पास शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में युवा डॉक्टर की मौत हो गई। जबकि तीन डॉक्टर घायल हुए हैं। चारों कॉलेज के वक्त के दोस्त थे। महाकाल दर्शन के लिए आए थे। उनकी कार खराब हो गई थी। कार को तीन डॉक्टर धका लगा रहे थे। इसी बीच पीछे से आयशर ने टक्कर मार दी।

Advertisement

दर्दनाक हादसे में शुजालपुर निवासी 24 वर्षीय हर्ष सिंह पिता कुंजी सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि अमन तिवारी निवासी मुरैना और आशीष व कार्तिक उपाध्याय निवासी ग्वालियर घायल हुए हैं।

महाकाल के लिए आए थे उज्जैन: मृतक हर्ष व घायल कार्तिक उपाध्याय ने उज्जैन कॉलेज से बीएएमस किया है। इसके बाद हर्ष की जबलपुर में नौकरी लग गई और वहीं से वह पीजी करने लगा। कार्तिक उज्जैन कॉलेज से पीजी कर रहा था। यहां वह इंदिरा नगर में रहता था। महाकाल दर्शन के लिए हर्ष गुरुवार को जबलपुर कॉलेज में पोस्टेड दो अन्य डॉक्टर मित्र अमन और आशीष के साथ उज्जैन आया था। दिनभर महाकाल, काल भैरव व अन्य मंदिरों के दर्शन किए।

Advertisement

कार खराब होने से इंदौर जाना कैङ्क्षसल
शुक्रवार को हर्ष व उसके दोस्तों के साथ कार्तिक इंदौर जा रहा था। इनकी टाटा नेक्सान ई-कार इंदौर रोड पर रामवासा के पास खराब हो गई थी। इस कारण इन्होंने यू-टर्न ले लिया और कार धकाकर उज्जैन लाने लगे। सुबह करीब ५ बजे इनकी कार को पीछे से आई आशयर गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे कार खाई में गिर गई और ड्राइविंग सीट पर बैठे हर्ष की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य को मामूली चोंटे आई हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें