Advertisement

भस्मार्ती में परिचितों को नंदी हाल में बैठा रहा था कर्मचारी

अधिकारियों ने जांच की तो मामला सामने आया

Advertisement

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रोटोकाल से जुड़े निजी कंपनी का कर्मचारी अपने कुछ परिचितों को भस्मार्ती के लिए नंदी हॉल में बैठा रहा था। जब अधिकारियों ने जांच की तो पूरा मामला सामने आया। हालांकि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

मंदिर सूत्रों के मुताबिक प्रोटोकाल से जुड़ा केएसएस कंपनी का एक आउटसोर्स कर्मचारी केशव मंगलवार सुबह भस्मार्ती के वक्त कुछ दर्शनार्थियों को नंदी हॉल में बैठा रहा था। इसी बीच वहां सहायक प्रशासक ने अनुमति चैक की तो मामला सामने आ गया। बाद में उन दर्शनार्थियों को उनकी अनुमति के मुताबिक तय स्थान पर बैठाया गया। मंदिर समिति के जनसंपर्क अधिकारी आशीष कलवाडिय़ा ने बताया कि गलत कुछ नहीं था।

Advertisement

कर्मचारी अपने परिचितों को मानसरोवर गेट की जगह वीआईपी गेट से ले आया था और नंदी हॉल में बैठा रहा था। अनुमति चैकिंग के दौरान मामला सामने आ गया और दर्शनार्थियों को उनकी अनुमति के मुताबिक तय स्थान पर बैठा गया है। सूत्रों के मुताबिक केशव केएसएस कंपनी के जरिए मंदिर के प्रोटोकाल से जुड़ा है। पहले भी उसे वीआईपी की शिकायत पर भस्मार्ती व्यवस्था से हटाया था। करीब एक-डेढ़ महीने दूसरी जगह काम करने के बाद वो पुन: भस्मार्ती में आ गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें