Advertisement

उज्जैन के कांग्रेस नेता ही जीतू पटवारी के साथ नहीं, बोले- हमारे लिए उज्जैन पहले..

यूआईएमआर के नाम का विवाद

 

Advertisement

उज्जैन। उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन (यूआईएमआर) का नामकरण और मुख्यालय उज्जैन में रखने को लेकर पीड़ा जता रहे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की स्टैंड पर उज्जैन के कांग्रेस नेता ही उनके साथ नहीं हैं। उज्जैन के कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनके लिए उज्जैन पहले नंबर पर है।

दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने फेसबुक पर इंदौरवासियों को संबोधित करते हुए पोस्ट डाली : एक अफ्रीकी लोककथा है, इसका समापन इस तर्क से होता है कि जब तक शेर अपनी कहानी खुद नहीं लिखेगा, तब तक शिकारी अपनी कहानियों में खुद को महान बताते रहेंगे।

Advertisement

संदर्भ: इंदौर नहीं, उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन!

नोट : इंदौर के प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधियों का आभार।

Advertisement

मेरे लिए उज्जैन पहले : विवेक यादव

अक्षरविश्व ने इस मुद्दे पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं से बात की। विवेक यादव (विक्की) ने कहा कि मेरा जन्म उज्जैन में हुआ है तो उज्जैन मेरे लिए पहले है। यूआईएमआर नाम ही मेरे लिए ठीक है। चूंकि, जीतू पटवारी जी इंदौर के हैं तो वह इंदौर को पहले नंबर पर रखना चाहते हैं, वह अपनी जगह ठीक हैं। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रवि राय कहते हैं कि मेरे लिए नाम का नहीं काम का महत्व है। यूआईएमआर नाम हो या आईयूएमआर काम जमीन पर दिखना चाहिए। ऐसा ना हो कि सिर्फ नाम रख दिया जाए और काम कुछ नहीं हो। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा कि वे अभी प्रभारी संजय दत्त के साथ हैं। यहां से फ्री होकर बात करेंगे।

एमयूआईएमआर हो नाम

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार ने कहा कि यूआईएमआर का नाम महाकाल उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन (एमयूआईएमआर) होना चाहिए। इससे उज्जैन का नाम और चमकेगा। यह बाबा महाकाल की नगरी है और मैं उज्जैन का रहने वाला हूं तो मेरे लिए उज्जैन पहले है। बाबा महाकाल का नाम और जोडऩा चाहिए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें