Popup Image
Advertisement

दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका,12 की मौत, 25घायल ,कई राज्यो में हाई अलर्ट

दिल्ली धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। 20 घायलों का इलाज चल रहा है। दो शवों की पहचान हो गई है। बाकी की पहचान DNA टेस्ट से की जाएगी।

Advertisement

सोमवार शाम 6.52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती कार में जोरदार धमाका हुआ। ब्लास्ट में जिस सफेद i20 कार का इस्तेमाल हुआ, उसका एक CCTV फुटेज मंगलवार को सामने आया।

मेट्रो स्टेशन की पार्किंग से निकल रही कार में काला मास्क पहने एक शख्स बैठा दिखाई दिया। उसका नाम डॉ. मो. उमर नबी बताया जा रहा है। ये पुलवामा का रहने वाला है।

Advertisement

पुलिस सूत्रों के मुताबिक उमर ने विस्फोटकों के साथ खुद को उड़ा लिया। उसके DNA टेस्ट के लिए कश्मीर पुलिस ने पुलवामा में उसकी मां और दो भाई को हिरासत में लिया है।

न्यूज एजेंसी PTI ने बताया कि पुलिस को शुरुआती जांच से पता चला है कि विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया।

Advertisement

इधर 2 दिन के भूटान दौरे पर गए पीएम मोदी ने दिल्ली ब्लास्ट में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा- पूरा देश दिल्ली विस्फोट से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें