Popup Image
Advertisement

वसूली करने वाला फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर पकड़ाया, 2 साथी फरार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकाल मंदिर क्षेत्र में फूल प्रसादी की दुकान संचालित करने वाले युवक को फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बनकर धमकाने वाले तीन आरोपियों में से एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

दरअसल, 31 अक्टूबर की शाम हार-फूल दुकान संचालक घर लौट रहा था। हरिफाटक ओवरब्रिज से नीचे उतरकर जब गोल्डन पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो हरे-पिस्ता रंग के एक्सिस स्कूटर पर सवार तीन युवकों ने उसे रोका और खुद को साइबर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए उस पर एमडी ड्रग्स बेचने का आरोप लगाया। यह लोग फरियादी को लालपुल की दरगाह के पास ले गए और उससे मारापीटी की।

नगद 300 रुपए छीन लिए और 20 हजार रुपए की मांग की। इन लोगों ने उसका वीडियो भी बना लिया। इनमें से एक शख्स ने क्यूआर कोड भेजकर फरियादी से 5500 रुपए भी खाते में ट्रांसफर करवा लिए। बाद मेंआरोपी फरियादी एवं उसके दोस्त को वहीं छोड़कर फरार हो गए थे। जांच के बाद पुलिस ने राजगढ़ के बरेठा के रहने वाले 22 साल के अर्जुन पिता अमृतलाल को दबोचा है। उसने अपराध कबूल कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें